कोरोना वायरस का प्रकोप देश-विदेश के साथ बिहार में भी तीव्र गति से प्रतिदिन बढता जा रहा हैं । बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 6581 हो गयी है। इसके साथ ही इस वायरस से मरनेवालों की संख्या भी बढ़ कर अब 36 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के तरफ से सोमवार को पहले अपडेट में एक साथ 106 कोरोना संक्रमितों की पूष्टि हुआ हैं। जिसमें मधेपुरा के 3 ,सहरसा तथा सुपौल के 5-5 मरीज शामिल हैं।
मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड से तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सहरसा के कहरा से तीन, महिषी और सत्तरकटेया से 1-1 पाजिटीव केस मिले हैं । सुपौल जिले के राघोपूर से 3 तथा मरोना से 2 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई हैं।
मधेपूरा जिले में कोरोना के आंकड़े
मधेपुरा जिले में अब तक 145 लोग Coronavirus से संक्रमित हुए हैं । इस वायरस से 1 लोग की मौत हुई हैं। थोड़ी अच्छी बात ये है कि अब तक 77 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक भी हो चुके हैं। जिले की रिकवरी रेट 50% से ज्यादा हैं।
सहरसा जिले में कोरोना के आंकड़े
सहरसा जिले में कुल 113 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें 60 लोग कोरोना को हराकर जंग जीत चुके हैं।
सुपौल जिले में कोरोना के आंकड़े
सुपौल जिले में कुल 178 लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ गया है। लेकिन खुशी की बात ये है कि जिले में अब तक 115 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक हो चुके हैं।
इसे भी पढ़े- बाबा रामदेव की पतंजलि का दावा हमनें बना ली है कोरोना की दवा, दुनिया को सबूत देने को है तैयार
कोसी प्रमंडल में कोरोना के आंकड़े
कोसी प्रमंडल में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित जिला सुपौल है। कोसी प्रमंडल में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 436 हो गयी है। लेकिन जिस तेजी से लोग कोरोना संक्रमित हो रहे है उसी तेजी के साथ रिकवर भी हो रहे है। अब तक तीनों जिला मिलाकर 252 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। इस प्रमंडल में कोरोना से एक मात्र मौत मधेपुरा जिले में हुआ हैं।





