मधेपुरा जिले में खतरनाक हुआ कोरोना,फिर मिले 15 मरीज, बिहार का ग्राफ 5364 पर पहुंचा

कोरोना वायरस का प्रकोप देश-दुनिया के साथ बिहार में भी तीव्र गति से प्रतिदिन बढता जा रहा हैं । बिहार में कोराना संक्रमितों की संख्‍या अब बढ़कर 5364 पहुँच गया है। इस वायरस के कारण पुरे बिहार में 31 लोगो को अपनी जांन भी गंवानी पड़ी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के तरफ से मंगलवार को को पहले अपडेट में एक साथ 117 कोरोना संक्रमितों की पूष्टि हुआ हैं। जिसमें मधेपुरा के 15 ,सहरसा के 8 तथा सुपौल के 4 मरीज शामिल हैं।

मधेपुरा में आज एक साथ 15 नए संक्रमित की पहचान हुई हैं। जिसमेंं शंकरपुर से 7, उदाकिशुनगंज से 3 , घेलाढ़ से 4 तथा सिहेंश्‍वर से 1 लोग कोरोना पाजिटीव हुए हैं। सभी को JNKTMCH मधेपुरा के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हैं।

ये भी पढ़े –COVID-19: भारत इटली को पछाड़ संक्रमितों में छठे नंबर पर पहुंचा, पिछले 24 घंंटे में मौत का सारा रिकार्ड टूटा

मधेपूरा में कोरोना के आंकड़े

मधेपुरा जिले में कुल 116 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं । इस वायरस से 1 लोग की मौत हुई हैं। अच्‍छी बात ये है क‍ि अब तक 36 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक भी हो चुके हैं ।

कोसी प्रमंडल में कोरोना संक्रमित के आंकड़े

कोसी प्रमंडल में कोरोना संक्रमित की संख्‍या 376 हो गयी है । मधेपुरा से 116, सहरसा से 96 तथा सुपौल से 164 संक्रमित की पहचान हुई है। इन सब में थोड़ी अच्‍छी बात ये है कि मधेपुरा जिले से 36 सहरसा से 46 तथा सुपौल से भी 44 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं ।

ये भी पढ़े –
मधेपुरा जिले में दो दिन बाद फिर से मिले कोरोना पाजिटीव,बिहार में अब तक 5175 संक्रमित ।
बिहार के सभी 38 जिलों में होगा COVID-19 टेस्‍ट-स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *