बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 50 हजार के पार, विगत 24 घंटे मिले रिकार्ड 2986 नए मरीज..

कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत ही तीव्र गति से बिहार में फैलता ही जा रहा हैं। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में हजारों का इजाफा हो रहा हैं। राज्‍य में लगभग 15 दिनों से लॉकडाउन लगे रहने के बावजूद भी संक्रमितों की संख्‍या में कोई कमी नही देखी जा रही हैं। सुबे मे कुल आंकड़ा 50 हजार से भी अधिक हो गया हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अपडेट के मुताबिक बिहार में 2986 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50987 हो गई है । इस अपडेड के अनुसार मधेपुरा में 45 मरीज, सहरसा से 54 तथा सुपौल से 80 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं।

पिछले 24 घंटे में 22,742 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही अबतक राज्य में 5 लाख 48 हजार 172 सैम्पल की कोरोना जांच हो चुकी है। बिहार में अबतक 33,650 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1977 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए । राज्‍य में कोरोना से रिकवरी 66 फीसदी हो गया हैं ।

COVID-19 के कारण बिहार में लगभग 300 लोगों की जान भी जा चुकी हैं। राज्‍य में वर्तमान मे एक्टिव मरीजों की संख्‍या 17038 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *