भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच बिहार से अच्छी खबर आयी हैं। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक लगभग 91 प्रतिशत लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जो कि देश में किसी भी अन्य राज्यों मे सबसे से ज्यादा है। बिहार का रिकवरी दर भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी 14% आगे चल रहा है ।
बिहार में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 159526 हो गया है। जिसमें से 1,45,019 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। बिहार में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 13675 हैं। राज्य में 831 मरीजों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है, जो कि पॉजिटिव मरीजों की तुलना में 1% से भी काफी कम हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्विटर पर लिखा कि सूबे में कोरोना जांच में न सिर्फ तेजी आयी है, बल्कि जांच का आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंच गया है।रिकवरी रेट में बिहार अन्य राज्यों को पछड़ाते हुए पहले पायदान पर है और रिकवरी रेट 91 फीसदी के करीब है, राष्ट्रीय औसत से करीब 14 फीसदी अधिक है।
मंगल पांडेय ने लोगों के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि राज्यवासियों ने कोरोना जैसी महामारी पर रोकथाम के लिए सरकार के नियमों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को पूरी तरह सफल बनाने में मिसाल कायम किया है। बिहार के लोगों की जागरूकता और सहभागिता का ही परिणाम है कि कोरोना पर काबू पाने की दिशा में बिहार सबसे पहले पायदान पर खड़ा है।






