बिहार में corona से मौत की संख्या में अचानक 73 फीसदी की वृद्धि हो गई है।
कल शाम में बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा दिए गए जानकारी में बिहार में 8 जून को 3951 मौत के नए मामले शामिल किया गया। 7 जून तक बिहार में कुल 5424 लोग की मृत्यु corona से हुई थी , लेकिन 8 जून का आंकड़ा चौकाने वाला है, 8 जून को 3951 नए मौत के मामले शामिल किया गया जिससे बिहार में अबतक कुल मौत की संख्या बढ़कर 9375 हो गई है।
तो सवाल ये उठता है की ये सारी मौत 8 जून को हुए है? बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बताया की ये हमने एक कमिटी बनाई थी जिसने जांच के बाद पाया की ये वो लोग थे जिनकी मौत होम आइसोलेशन के दौरान , कुछ की मौत हॉस्पिटल जाते वक्त , एवम कुछ जिनकी मौत corona नेगेटिव होने के बाद हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया की कुछ अधिकारी के लापरवाही के कारण हमे सही आंकड़ा नई मिल पाया था, वैसे अधिकारी के खिलाफ कारवाई भी की जाएगी।
हमे corona से मौत को लेके लगातार आवेदन मिल रहे थे जिसके बाद जांच के लिए हमने एक कमिटी बनाया था ।जिसका रिपोर्ट आने पे मौत के आंकड़ा में 73 फीसदी का इजाफा हुआ है।अभी ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।
आपको बता दे की मौत के आंकड़ों पे विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रहा था। Corona से जिसकी मौत हो गई है उनके परिवार को 4 लाख की राशि बिहार सरकार देगी।






