कोरोना महामारी के संकट से भारत समेत पूरी दुनिया जंग लड़ रही हैं । इस वायरस की दवा की खोज में दुनिया भर के कई बड़े वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। अभी तक इसमें कोई खास सफलता भी नही मिल पायी हैं। कुछ वैज्ञानिक इस बात का दावा कर चुके हैं कि इस वायरस की दवा को तैयार होने में एक साल या इससे भी ज्यादा का वक्त लग सकता हैं।
इस कोरोना संकट के बीच आज एक अच्छी खबर आ रही हैं ।पतंजलि आयुर्वेद के CEO आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवा बना ली है। हजारो मरीजों पर इस आयुर्वेदिक दवा का प्रयोग किया जा चुका है और सारे के सारे मरीज ठीक हो गये हैं।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जैसे ही कोरोना महामारी ने दुनिया में दस्तक दी तभी पंतजलि आयुर्वेद ने एक वैज्ञानिकों की टीम को नियुक्त किया और कोरोना की दवा की खोज में लगा दिया था। हमारी टीम दिन रात काम करके इसपे रिसर्च किया औरआयुर्वेद के ऐसी जड़ी बूटियों को ढ़ूढ़ा जिससे कोरोना ठीक हो सकता है।
पतंजलि की दवा से 100 फीसदी मरीज ठीक होने का किया दावा
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमने कई पॉजिटिव कोरोना रोगियों पर अलग अलग जगह पर इस दवा का प्रयोग किया और हमें 100% अनुकूल परिणाम प्राप्त हुए हैं। 80 फीसदी लोग 5 से 6 दिन में ठीक हो चुके थे। बाकी 20 फीसदी लोग 10 से 14 दिन में पूरी तरह स्वस्थ्य हो गये ।
5 दिनों में आयुर्वेद से कोरोना का सफल इलाज का सबुत होगा तैयार
आचार्य बालाकृष्ण ने कहा कि कोरोना का इलाज शत-प्रतिशत आयुर्वेद से संभव है। इस बात का सबुत दुनिया को देंगे इसके लिए हम क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल भी कर रहे हैं। 4 से 5 दिनों में पूरे प्रमाण के साथ हम दुनिया को बताएंगें कि पतंजलि ने कोरोना वायरस की दवा ढ़ूढ़ ली है और आयुर्वेदिक दवाएं इस बीमारी को खत्म कर सकती है।






