एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन का किया घेराव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा केपी कॉलेज परिसर में कॉलेज प्रशासन के द्वारा दिए गए सीएए और एनआरसी के विरुद्ध बयान को लेकर कॉलेज प्राचार्य का घेराव और नारेबाजी की गई।

मौके पर मौजूद एबीवीपी के कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ रंजन एवं निर्वाचित कोषाध्यक्ष साजन कुमार ने कहा कि सीएए किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों से नागरिकता नहीं छिनती है। साथ ही मौके पर मौजूद कॉलेज के महासचिव विकास भार्गव और काउंसिल मेंबर कुंदन कुमार ने कहा कि राजनीतिक लोग वोट बैंक के लोभ में सीएए और एनआरसी के विरुद्ध आम जनों को गुमराह कर अपनी राजनीति की रोटी सेक रहे हैं।

मौके पर मौजूद साजन कुमार ने प्राचार्य राजीव मलिक से पूछा कि सीएए और एनआरसी को लेकर जो बयान आपने दिया एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय के प्राचार्य होने के नाते कहाँ तक न्यायोचित है ? इसपर प्राचार्य ने अपने दिए हुए बयान को नकारते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी से सबंधित किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान कॉलेज प्रशासन के द्वारा नहीं दिया गया। यदि इस तरह का मामला सामने आया है तो उसकी जांच कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से करेगी तथा जो भी कॉलेज प्रशासन को फंसाने का काम कर रही है उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वहीं एबीवीपी कार्यकर्ता द्वारा कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी के साथ साथ कॉलेज में उपस्थित छात्र छात्राओं को कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें जागरूक भी किया जा रहा था।

मौके पर प्रेम कुमार, आनंद कुमार, आभाष कुमार, अंकित कुमार, कौशल कुमार, मनीष कुमार, राजा कुमार, प्रशांत कुमार, सोनू पोद्दार, राज आर्यन, ललन कुमार, दानवीर कुमार, सुमन कुमार, शिवम कुमार, जीवन कुमार, गंगेश कुमार, सुमित कुमार, सूरज कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

1 thought on “एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन का किया घेराव

  1. अच्छा होता अगर , सारे छात्र राजनीति बेनर abvp का झंडा ना उठा कर विरोध करता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *