शुक्रवार को कोरोना मुक्त मुरलीगंज की खबर आई ही थी कि रविवार को फिर से मुरलीगंज में कोरोना का दूसरा मामला सामने आ जाने से लोग पूरी तरह से दहशत में है। ज्ञात हो कि मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंग्यिान पंचायत के धरहारा गांव में रविवार को एक 47 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
स्थानीय प्रसाशनिक अधिकारी, बीडीओ ललन कुमार चौधरी एवं थानाध्यक्ष किशोर कुमार को सूचना मिलते हीं धरहारा पहुँच कर ऐहतियात के तौर पर सोमवार को गांव के मुख्य मार्ग को सील करवा दिया है।
वहीं संक्रमित व्यक्ति के परिवार के चार सदस्यों को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। जहां से उन सभी का सैंपल लेकर जांच में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने तक फिलहाल सभी को क्वारंटाइन में ही रखा जाएगा। इसके साथ ही सिंग्यिान के धरहारा को प्रशासनिक स्तर पर कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है।
पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू दास ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव चाय विक्रेता की चचेरी भाभी की मौत कोरोना से होने की आशंका जताई गई थी। जिसके बाद कुल 26 लोगों का सेम्पल जांच हेतु लिया गया था। जिसमे उसका चचेरा देवर (चाय विक्रेता) कोरोना पॉजिटिव निकला। चाय विक्रेता की भाभी और उनकी माँ के मृत्यु के बाद एतिहात के तौर पर 26 लोगो का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमे चायवाले का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
इसे भी पढिए – मुरलीगंज में कोरोना ने फिर मारी एंट्री






