हरियाणा से प्रवासियों को लेकर सहरसा जा रही बस का ट्रैक्टर से रविवार की रात जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैक्टर के परखचे उड़ गए।
इस टक्कर में बस में सवार लगभग 10 प्रवासियों को गंभीर चोटे आयी है। घटना मोतिहारी-मुजफ्फरपुर एनएच पर हुआ हैं।
हिन्दुस्तान मीडिया के अनुसार हरियाणा से 80 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बस सहरसा जा रही थी । जिसेक बाद रविवार रात 10 बजे यह घटना घटी ।
लोगों ने बताया कि बस टक्कर के बाद बस करीब दस फीट गड्ढे में चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के पार्ट-पूर्जे टूट कर बिखर गये ।
ट्रैक्टर से टकराने के बाद बस सड़क किनारे की एक दुकान को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। इसमें किसी की हताहत होने की सुचना नहीं हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंचे चकिया थाना प्रभारी ने सभी प्रवासी श्रमिकों प्राथमिक उपचार करवाने के बाद को ट्रक से गंतव्य स्थान के लिए रवाना करवाया ।






