मुरलीगंज में एक ही घर में आठ दिन के अंदर मां-बेटी की मृत्यु से लोगों में दहशत, कोरोना जांच के लिए भेजा गया सेंपल

मुरलीगंज प्रखंड के सिंगियान पंचायत अंतर्गत धरहरा गाँव में शुक्रवार की सुबह अचानक एक 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गयी। इसके कारण परिवार समेत आस पास के लोग दहशत में आ गए।

दहशत आना भी लाजिमी था  क्‍योंकि एक ही परिवार में आठ दिन के अंदर मां और बेटी की मृत्यु हो गयी । कोरोना काल में इस प्रकार से मौत होने से सभी मेंं भय का माहौल बन गया हैं।

एक हीं परिवार में लगातार दो मृत्यु होने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल देख पंचायत प्रतिनिधि ने डीएम को सूचित किया। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर मेडिकल टीम धरहारा पहुंची। जहाँ पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों और पड़ोस के लोगों की तत्काल थर्मल स्केनिंग किया।

ग्राउंड जीरों पर स्थिति को देखते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने मृतिका समेत 23 लोगों का तुरन्‍त सेम्पल कलेक्ट करवा कर कोरोनावायरस की जांच के लिए भेजा है। इस बाबत डॉ संजीव कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर मृतिका समेत 23 लोगों का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

बताया गया कि धरहारा गाँव के महेन्द्र साह की पत्नी लालो देवी 35 वर्ष की मौत शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे हुई। इससे पूर्व महेन्द्र साह की सास शांति देवी 70 वर्ष की मृत्यु बीते रविवार को धरहारा में बेटी के घर हुई थी।

स्‍थानीय लोगो में डर का सबसे बड़ी वजह ये है क‍ि शांति देवी बनमनखी के महाराजगंज के क्वारंटीन सेन्टर में 15 दिनरहकर आयी थी। उसके बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था।

लगभग दस दिन पूर्व उक्त महिला धरहारा अपनी बेटी के घर आयी उसके तीन दिन बाद हीं उनकी मृत्यु हो गई। वहीं आठवें दिन पुत्री लालो देवी की मृत्यु हो गई है।

पंचायत प्रतिनिधि बबलु दास ने इस संबंध में अपनी सफाई देते हुए बताया कि जब इस बात की जानकारी बीडीओ साहब को देना चाहा तो फोन नहीं लगा। इस बाबत आज सीधे वरीय पदाधिकारी को हीं जानकारी दी। जिसके बाद मेडिकल टीम धरहरा पहुची।

मौके पर एएसआई राकेश कुमार, बीएचएम शहाबुद्दीन, केयर इंडिया के चंदन कुमार, एएनएम मुन्नी कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि बबलु दास भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *