मुरलीगंज में कोरोना ने फिर मारी एंट्री,जिले में आज 17 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमित की संख्या 79 हुई

पूरे भारत सहित बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पूरे भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1.85 लाख तो बिहार में कुल 3807 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

कोसी सहित मधेपुरा में भी कोरोना पूरी तरह फैल चुका है, लगातार बढ़ती संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिले के लोगों में दहशत है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस वायरस को हल्के में ले रहे हैं। जिसका खामियाजा उसके साथ साथ पूरे समाज को भी भुगतना पड़ सकता है।

मधेपुरा से एक बड़ी खबर प्रकाश में आया है। जिले में आज कुल 17 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमें मुरलीगंज के 1 और चौसा के 16 लोग शामिल है।

मिली जानकारी अनुसार मुरलीगंज के 47 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति सिंगियान पंचायत के धरहरा का रहने वाला है। खास बात तो यह है कि उस व्यक्ति का कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इससे मुरलीगंज के लोगों में काफी दहशत है।

इसे भी पढ़िये – मुरलीगंज के सिंगियांन में सप्ताह भर में मां-बेटी की मृत्यु से लोगों में दहशत, कोरोना जांच के लिए भेजा गया सेंपल

जैसे ही खबर आई सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। हालांकि उक्त संक्रमित व्यक्ति को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज शुरू किया जाएगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार संक्रमित व्यक्ति प्रसादी चौक पर चाय का दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उक्त व्यक्ति कितने लोगों के संपर्क में आया होगा और यह व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ है, इस बात का पूरा पता लगाना प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है क्‍योंकि आज भी वो चाय बेचा है और उस व्यक्ति का कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

जिले में लगातार बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए प्रशासन को ज्‍यादा सतर्क होना चाहिए, जिससे स्‍थ‍िति नियंत्रण में रह सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *