प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे ‘योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस साल ईद 2020 पर रिलीज हो रही है । इस फिल्म की स्टारकास्ट पहले ही सुर्खिया बटोर चुकी है |
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुडा, दिशा पाटनी,
मरजावां में बॉडी बिल्डर की भूमिका निभा चुके वरिंदर घुमान, भूटान के सुपर स्टार MR. Sangay बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी अहम् भूमिका में नजर आएंगे ।
जहाँ सलमान खान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुडा के साथ निधि अग्रवाल रोमांस करते नजर आएगी । निधि अग्रवाल मुन्ना माइकल से बॉलीवुड में डेव्यू कर चुकी है ।
इस फिल्म में रणदीप हुडा विलेन की भूमिका में नजर आ सकते है जो इससे पहले सलमान खान के साथ 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक में साथ काम कर चुके हैं ।
वही प्रभुदेवा और सलमान खान WANTED AUR DABANGG3 के बाद तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं । दबंग3 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने राधे को वांटेड का बाप बताया था । जिसको लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता है और बेसब्री से राधे मूवी का इंतजार कर रहेे हैं।
बात करें फिल्म की म्यूजिक की तो फिल्म में 3 म्यूजिक डायरेक्टर होने की खबर है ।
फिल्म में साजिद वाजिद ने म्यूजिक दिया है और हाल ही में बॉलीवुुुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने कहा कि सलमान खान की फिल्म राधे में उन्होंने भी एक गाने को म्यूजिक दिए है जो ब्लॉकबस्टर सांग है ।
इस फिल्म में चार गाने होने की खबर है ।
जिसमे एक राधे टाइटल सांग, दिशां के साथ लव रोमांटिक ट्रैक, और एक आइटम सॉन्ग जैकलीन फर्नाडीज के साथ फिल्मया गया है और एक सीटी मार सांग जिसे साउथ फिल्म के जाने माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर के द्वारा डांसिंग सांग फिल्मया गया है ।
फिल्म के एक schedule ख़त्म हो चुकी है जो मुम्बई फिल्म सिटी और मुम्बई के मेहबूब स्टूडियो में शूट हो चुकी है ।
फिल्म के सभी स्टारकास्ट 2nd schedule के लिये गोवा पहुच चुके है । जहा फिल्म के कुछ एक्शन सीन और एक रोमांटिक ट्रैक को शूट किया जाना है ।
गोवा में 20-25 दिन तक शूटिंग होनी है । उसके बाद राधे की पूरी स्टारकास्ट थाईलैंड के लिए रवाना होंगी जो अंतिम schedule हो सकती है । यह फिल्म एक एक्शन थ्रिल्लर होने वाली है । जो ईद 2020 में रिलीज़ होने वाली है ।
अर्जुन कानूनगो जो कि एक पॉप सिंगर है वो भी इस मूवी से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे है। उन्होंने इस मौके के लिए सलमान खान को ट्वीट करके धन्यवाद बोला है।
फिल्मी पंडितो का मानना है सलमान खान की फिल्म राधे बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली है फिल्म 350cr+ की ब्यापार कर सकती है ।
क्योंकि सलमान खान अपने असली BADASS ACTION अवतार में नज़र आने वाले है ।
समय समय पर फिल्म के सेट से तस्वीरें वायरल होती रहती है सेट की तस्वीरे देखकर ही लगती है कि फिल्म में भरपूर एक्शन मारधार से भरपूर है ।





