खत्म हुआ सस्पेंस “कभी ईद कभी दिवाली” में ये होगी एक्ट्रेस

सलमान खान की फिल्म “कभी ईद कभी दिवाली” की एक्ट्रेस को लेकर काफी अटकले थी, कभी कृति सैनन तो कभी दीपिका पादुकोण तो कभी श्रद्धा कपूर का नाम फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के नाम के साथ जुड़ा।


इन सब अटकलों पर विराम लगाते हुवे प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने आज मंगलवार की सुबह मुम्बई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में साफ़ कर दिया की ईद 2021 पर आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में सलमान खान के साथ साउथ की ब्यूटी पूजा हेगड़े होगी ।


इस फिल्म में पूजा हेगड़े गाँव की गोरी और सलमान खान बेहद स्टाइलिश अवतार में शहरी बाबु के रूप में नजर आएंगे।


यह फिल्म फेन्स की डिमांड पर कॉमेडी और एक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को निर्देशक फरहाद शामजी डायरेक्ट करेंगे जो हाल ही में हॉउसफुल 4 जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं ।
फरहाद शामजी कॉमेडी फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं जो अब सलमान को कॉमेडी के चुलबुले अंदाज़ में प्रश्तुत करेंगे ।

ये भी पढ़े- सलमान खान ने शो करने से क्यों मना कर दिया


इससे पहले सलमान खान ईद 2020 में अपनी फिल्म राधे में नजर आने वाले है जो प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *