कपिल शर्मा ने चित्रगुप्त महाराज पर बनाया था मजाक,अब देश के कायस्‍थ समाज से माफी मांगी ।

कॉमेडी के द्वारा देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा को आखिरकार कायस्थ समाज से अपने मजाक को लेकर माफी मांगनी ही पड़ी है।

आपको जानकारी दे की सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले द कपिल शर्मा शो में बीते 28 मार्च के शो में चित्रगुप्त भगवान पर मजाक बनाया था, जिसके कारण कायस्‍थ समाज कपिल शर्मा था उसकी पूरी टीम से नाराज हो गयी थी ।

पुरे देश में तब से कायस्थ समाज के लोगो ने सोशल मीडिया से लेकर हर जगह अपनी नाराजगी जताते रहे थे ।

खबरे यहाँ तक आ रही थी कि कायस्‍थ समाज ने कपिल शर्मा के शो का बायकाट करने का मन बना लिया था।

कायस्थ जाति के लोगो के तरफ से यह तक कहा जा रहा है कि अगर कपिल शर्मा ने अगर माफी नहीं मांगी तो कायस्‍थ समाज उनका शो देखना बंद कर देगा।

हालांकि भारी विरोध को देखते हुए अहम बात ये रही कि समय रहते कप‌िल शर्मा ने लोगों से माफी मांग ली.

कप‌िल शर्मा ने एक ट्वीट में लिखा, “प्रिय कायस्थ समाज, सुना है कि 28 मार्च 2020 को प्रसारति हुए द कपिल शर्मा शो के एपिसोड में श्री चित्रगुप्त जी के उल्लेख पर अगर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। तो मैं अपने और अपनी पूरी टीम की तरफ से आप सब से माफी मांगता हूं। हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।आप सभी खुश रहें, सुरक्षित रहें और मुस्कुराते रहें. ईश्वर से यही कामना करता हूं।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार कपिल शर्मा को नौकरों, महिलाओं और पड़ोसियों के ऊपर मजाक बनाने के लिए कई बार लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा है.
इन्हीं आदतों के चलते उनके दोस्त सुनील ग्रोवर के अलग होने की चर्चा थी ।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते उनके शो की शूटिंग नहीं हो पा रही है। वो अपने पत्नी और बेटी के साथ मुंबई में अपने घर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *