मुरलीगंज में भी दिखा दवा दुकान बंद का असर

केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वन पर दवा दुकान की बंदी का असर मुरलीगंज प्रखंड में भी रविवार से देखने को मिला।

प्रखंड के लगभग सभी दवा दुकान बंद रहने से मरीज काफी परेशान दिखे। दवा दुकान बंद रहने से मरीजों खासकर गंभीर मरीजों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जीवन रक्षक दवाओं के लिए मरीजों के परिजन इधर – उधर भटकते नजर आए। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के चौक चौराहे मीरगंज, नवटोल, पड़वा, जितापुर, रजनी चौक आदि जगहों पर भी दवा दुकान बंद देखने को मिला।

मालूम हो कि विभागीय अधिकारियों द्वारा शोषण किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश में तीन दिनों तक दवा की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *