बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपना नया गाना रिलीज किया है, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिज भी हैं. ‘तेरे बिना’ को सलमान के पनवेल फार्महाउस पर ही शूट किया गया है।
गाने को सलमान खान ने खुद से ही गाया है और लिरिक्स लिखे हैं शब्बीर अहमद ने. अजय भाटिया ने गाने का म्यूजिक दिया है।
गाने को ट्विटर पर रिलीज करते हुए सलमान ने लिखा, “मैंने ये गाना बनाया, गाया, शूट किया और पोस्ट किया आप के लिए, आप भी ये गाना सुनो, गाओ और अपने स्वैग में शूट करो घर पर, पोस्ट करो, शेयर करो, टैग करो और इंजॉय करो ।
कुछ दिनों पहले सलमान ने एक LIVE चैट में बताया था कि गाने को शूट करने में 4 दिन लगे और ये उनका अब तक का ‘सबसे सस्ता’ प्रोडक्शन है।
तेरे बिना गाने में खूबसूरत सीन सब दिखाया गया है , जैकलीन को घुड़सवारी करते हुए भी देखा जा सकता है । सलमान खान ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया । लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे है । जिसे 24 घंटे में ही लगभग डेढ़ करोड़ लोगो ने देखकर सुपरहिट बना दिया हैं ।
बता दे कि सलमान खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल बनाया है जो कि अब सबसे तेज़ 24 दिनों में एक मिलियन सब्सक्राइबर बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना चुका है। सलमान खान का ये गाना यूट्यूब पर अभी सबसे टॉप ट्रेंडिंग है।
यहां क्लिक करके डायरेक्ट देखे खूबसूरत गाना ‘तेरे बिना‘





