आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ताली और थाली पीट कर जताया सांकेतिक विरोध

गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली का राजद ने पूरे बिहार में थाली-लोटा और कटोरा बजाकर विरोध प्रकट किया । पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद विधायकों के साथ ताली बजाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश का जाहिर किया। विधायकों के साथ राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव भी सोशल डिस्‍टेंसिंग वाले घेरे में खड़े होकर थाली बजाई।

तेजस्वी यादव के आह्वान पर रविवार को मधेपुरा जिले के विभिन्‍न प्रखंडो में विभिन्न जगहों पर राजद कार्यकर्ताओं ने थाली, कटोरा बजाकर प्रतिरोध जताया। राजद कार्यकर्ता ने रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे, 11 मिनट के लिए थाली, कटोरा, बजाकर बिहार की सरकार द्वारा गरीबों को अपमानित करने पर सांकेतिक विरोध प्रकट किया ।

मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत की मुखिया सह राजद के युवा जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी ने बताया कि हमलोगों का कार्यक्रम सफल रहा। साथ ही बताया कि गरीब भूखे मर रहे हैं और भाजपा समर्थित सरकारें सत्ता हासिल करने के लिए डिजिटल रैलियों में व्यस्त हैं।आज हमलोग सोई हुई संवेदनशील सरकार को जगाने के उद्देश्य से थाली बजाकर गरीबों को अपने रोजी – रोटी, हक एवं अधिकार के लिए गरीब अधिकार दिवस मनाये हैं।

वही मुरलीगंज राजद युवा प्रदेश महासचिव मनोज कुमार ने बताया कि सूबे की सरकार गरीब विरोधी हैं। गरीबों का हकमारी एवं अपमान किया जाता हैं। जिसका राजद घोर विरोध करता हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में थाली -कटोरा बजाकर विरोध प्रकट किया।

इसे भी पढिए –वर्चुअल रैली:बिहार में अमित शाह की चुनावी शंखनाद, बोले- लालटेन का जमाना गया,अब LED का दौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *