वर्चुअल रैली:बिहार में अमित शाह की चुनावी शंखनाद, बोले- लालटेन का जमाना गया,अब LED का दौर

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार वर्चुअल रैली ‘बिहार जनसंवाद’ को संबोधित किया । अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल रैली में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया ।

अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा क‍ि भारत के राजनीतिक इतिहास में यह पहली वर्चुअल रैली है, मैं बिहार के कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं।

अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने तंज कसते हुए बोला की कुछ लोगों ने थाली बजाकर रैली का स्वागत किया है। मुझे अच्छा लगा कि कोरोना से लड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को कुछ लोगों ने देर ही सही लेकिन मान लिया।

आगे उन्‍होनें लालू-राबड़ी शासनकाल पर तंज करते हुए कहा कि बिहार में अब लालटेन का जमाना चला गया है। यह दौर तो LED का है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने कहा कि जो वक्रदृष्टा लोग इसमें भी राजनीति देखते हैं उसे पता होना चाहिए की इस रैली का चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

ये राजनीतिक दल के गुणगान गाने की रैली नहीं है, यह जनता को कोरोना के खिलाफ जंग में जोड़ने और उनके हौसले मजबूत करने की रैली लिए है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार मेंं नीतीश कुमार और सुशील मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसमें NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेगा।

उन्‍होने अपने रैली में तीन तलाक लागु करवाने ,धारा 370 हटाने,राम मंदिर बनवाने संबंधित कई महत्‍वपूर्ण बातो का जिक्र किया ।साथ ही 2014 और 2019 में एनडीए को जनादेश देकर सरकार बनाने में योगदान के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद जाहिर किया।

इसे भी पढि़ए – आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ताली और थाली पीट कर जताया सांकेतिक विरोध
इसे भी पढि़ए- ‘बिहार बचा लो मौका है’ कैंपेन का पप्पू यादव ने किया शुरूआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *