‘बिहार बचा लो मौका है’ कैंपेन का पप्पू यादव ने किया शुरूआत

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर रविवार को सोशल मीडिया कैंपेन “बिहार बचा लो मौका है” की शुरूआत हुई। पूरे बिहार से हजारों कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव के माध्यम से बिहार बचाने का आह्वान किया।

‘बिहार बचा लो मौका है’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पप्पू यादव ने कहा क‍ि मजदूरों को अपराधी कहने वाली नीतीश सरकार सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे। सरकार की गलत नीतियों के कारण लॉकडाउन में सेंकड़ो लोग भूख से मर गए। लॉकडाउन में छोटे और मंझोले व्यापारी का कारोबार बंद हो गया ।

जाप के संयोजक पप्‍पू यादव ने रविवार को पटना में अपने आवास पर हजारों गरीब तथा निसहाय लोगों के बीच थाली, लोटा और ग्लास वितरित किया तथा आर्थिक मदद भी की।

‘बिहार बचा लो मौका है’ अभियान में मधेपुरा जिले के कार्यकर्ताओं ने भी फेसबुक लाइव के माध्‍यम से हिस्‍सा लिया । मुरलीगंज प्रखंंड के जाप छात्र नेता अमित यादव ने कहा क‍ि बिहार सरकार छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया। लोगों को इस कोरोना संकट में बेसहारा छोड़ दिया है।बिहार की बदहाल करने वाले सीएम नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसे भी पढि़ए – आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ताली और थाली पीट कर जताया सांकेतिक विरोध
इसे भी पढि़ए – वर्चुअल रैली:बिहार में अमित शाह की चुनावी शंखनाद, बोले- लालटेन का जमाना गया,अब LED का दौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *