गोपालगंज में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज तेजस्वी यादव और विधायको को गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी गयी।लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग मामले को लेकर पटना के सिटी मजिस्ट्रेट ने इनलोगों को गोपालगंज नहीं जाने देने का आदेश जारी किया है।
गोपालगंज में तिहरे हत्याकांड में जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे का नाम आते ही बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार की सुबह पार्टी विधायकों का काफिला लेकर गोपालगंज के लिए निकले। काफिले में तेजस्वी के साथ राबड़ी देवी व तेज प्रताप यादव भी थे।
इस दौरे पर रोक के बाद पुलिस और RJD कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें सोशल डिस्टेसिंग भूल गये कार्यकर्ता ।
इसी बीच तेजप्रताप यादव को भी जब गोपालगंज जाने से रोक दिया तो इसपर तेज प्रताप ने ट्वीट कर बताया कि – बिहार में गुंडों का बहार है, सत्ता संरक्षण में दिनदहाड़े हो रहा हत्या और बलात्कार है।
उन्होंने बताया कि जब हमारी पार्टी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गोपालगंज के लिए निकली हैं तो हमारे घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए हमें रोक रखी है।
साथ ही राजभवन की सुरक्षा भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिये गए हैं। तेजस्वी यादव आज राज्यपाल से मिल सकते है।इस संभावित कार्यक्रम कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन सर्तक हो गया हैं।






