बिहार के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के बीएड में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लगभग सवा लाख छात्रों ने आवेदन किया था । यह परीक्षा 22 सितंबर को राज्य भर में आयोजित की गयी, जिसमें लगभग 1 लाख छात्र-छात्रा परीक्षा में उपस्थित हुए ।
बता दे कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 कराने की जिम्मेवारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को दी गई थी। 22 सितंबर को आयोजित सीइटी के लिए बिहार के के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पटना में 84,मधेपुरा में 24 , भागलपुर में 26, मुजफ्फरपुर में 30, आरा में 17, छपरा में 10, दरभंगा में 36 , गया में 19, मुंगेर में 10, पूर्णिया में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।
उम्मीदवार सीइटी बीएड का अपना रिजल्ट वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर देख सकते हैं।






