मुरलीगंज शहर स्थित भगत धर्मशाला परिसर में बुधवार को मुरलीगंज डाकघर के पोस्ट मास्टर महेंद्र प्रसाद यादव के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त महेंद्र प्रसाद यादव को अंगवस्त्र एवं फुल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में उपस्थित अतिथियों ने डाक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक न एक दिन सबों को सेवानिवृत्ति लेनी ही हैं। लेकिन महेंद्र प्रसाद यादव का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा हैं। इनका संबंध डाक कर्मियों से परिवार जैसा रहा हैं। इनके कार्यकालों को कभी भुलाया नही जा सकता हैं। इन्हें डाक विभाग की बहुत ही गहरी और अच्छी जानकारी हैं। यहां तक की अन्य कर्मियों को भी कभी कभी कुछ जानकारीयां लेनी होती थी तो इनसे मदद मांगा करते थे।
वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक सहरसा प्रमंडल सहरसा दिलीप कुमार दास, डाक निरीक्षक संतोष कुमार, प्रो. नागेंद्र प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार, प्रमंडलीय सचिव ग्रामीण नवीन कुमार, प्रमंडलीय सचिव डाक विभाग गौतम सिद्धार्थ, मुरलीगंज डाक सचिव प्रशांत कुमार, विजय कुमार उर्फ बैजू यादव, धीरेन्द्र कुमार, संजीत, मुन्ना कुमार, धनंजय सिंह, विवेक झा, सुशील बघेला, मिंटू कुमार, आतिश कुमार सहित डाक विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे।






