बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (BELTRON) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए कुल 7311 अभ्यर्थीयों की फाइनल मेरिट लिस्ट मार्च के पहले सप्ताह में ही जारी कर दी थी। लेकिन लगभग 5 महीने बाद भी इन लोगों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो पायी हैं।
बेल्ट्रान डीइओ की दक्षता पास केंडिडेट ने लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर बेल्ट्रान कार्यलय तक पत्र, इमेल , ट्विट के माध्यम से अनुरोध कर रहे है कि जल्द से जल्द ज्वाइनिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो लेकिन अभी तक इन लोगों को मायुसी ही हाथ लगी हैं।
दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों ने बताया कि हमलोगों से लगभग 1.5 साल पहले ही बेल्ट्रान DEO पद के लिए आवेदन लिया गया था। जिसके बाद परीक्षा से लेकर मेधा सूची जारी होने मे 1 साल से ज्यादा वक्त लग गया हैं। और मेरिट लिस्ट जारी करने के 5 महीने बाद भी अभी तक हमलोग को नियुक्ति नहीं मिल पायी है । आखिर बिहार सरकार कंप्यूटर दक्षता उत्तीर्ण अभ्यर्यीयों को भी रोजगार देना क्यों नहीं चाहती हैं ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेल्ट्रान ने डीइओ पद पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसकी प्रथम चरण की परीक्षा सीबीटी टेस्ट के आधार पर नवंबर- दिसंबर 2019 में आयोजित की गयी थी । इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का टाइपिंग परीक्षा फरवरी 2020 में ली गयी थी । सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों की अंतिम रूप से मेरिट लिस्ट का प्रकाशन मार्च 2020 में कर दी गयी हैं।
इतने दिनों बाद भी ज्वाइनिंग नहीं होने से छात्र बहुत ही परेशान होते जा रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही #beltrondeojoiningreminder लगातार ट्रेंड कर रहा हैं। जिसमें छात्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सहित विपक्ष के नेता तथा कई अधिकारियों तक को टैग करके नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं। इस हैजटैग पर शनिवार को दोपहर तक 30 हजार से ज्यादा बार ट्विट हो चुका हैं।
बुधवार को भी इस ज्वाइनिंग के संबध पर सुबह से ही #fight_beltrondeo_job लगातार ट्रेंड कर रहा हैं। जिसमें छात्र सरकार से जल्द से जल्द नियुक्ति करने की अपील कर रहें हैं।
कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी के कारण ई-फाइलिंग से राज्य के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को लैस किया जाना है । जिसके लिए कंप्युटर में दक्ष लोगों की नियुक्ति होना हैं । ऐसे में बेल्ट्रान ने सभी दक्षता उत्तीर्ण डीइओं की मेरिट लिस्ट जारी दी है। इसके बावजूद भी नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नही हो पायी हैं। जिसके लिए छात्र लगातार सरकार से अनुरोध कर रहे है कि जल्द से जल्द सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थीयों को विभिन्न कार्यालयों में ज्यवाइनिंग हों ।






