बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मेट्रिक तथा इंटर परीक्षा 2020 में फेल छात्रों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया हैं।जो छात्र 2020 की परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हो गए थे उन्हें पास कर दिया गया हैं ।
राज्य में लगातार तेजी से फैैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से मिले दिशा निर्देश के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अधिसुचना जारी कर दी हैं। इंटर में 72,610 छात्रों को अतिरिक्त ग्रेस देकर उत्तीर्ण किया गया हैं ।वही मैट्रिक में 1 लाख 41 हजार 677 विद्यार्थी अतिरिक्त ग्रेस पाकर उत्तीर्ण घोषित हुआ हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में ऐसे लाखों छात्र फेल हो गये हैं जो सिर्फ एक या दो विषय में फेल थे। परीक्षा के नियमों के अनुसार ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंटल परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है। लेकिन कोरोना संकट के कारण बिहार में मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन संभव नहीं था।
छात्रों के हित में यह निर्णय लेते हुए शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने लगभग 2 लाख 14 हजार से ज्यादा ग्रेस पाकर उतीर्ण हुए छात्रों की सूची जारी की है। जिसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की बेवसाइट पर देखा जा सकता हैं।






