मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन, कोरोना से हुई मौत

डेस्क : कोरोना संकट के बिच बॉलीवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है ।उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्म इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान को लेकर बड़ी हस्तियों से लेकर उनके समर्थक तक सभी शोक जाहिर कर रहे हैं।
सिर्फ 42 साल की उम्र में वाजिद खान के निधन से लोग सदमे में है ,किसी भरोसा ही नहीं हो रहा है कि वाजिद खान इस दुनिया में नहीं रहे ।

बताया जा रहा है कि वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी । कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था।

वाजिद खान सलमान खान के बहुत अच्छे दोस्त थे। सलमान ने वाजिद के मौत के बाद शोक जताते हुए कहा की वाजिद आपके लिए प्यार और आदर हमेशा मेरे दिल में रहेगा।आपका व्यक्तित्व और आपका टैलेंट को कभी नहीं भुलाया जा सकता है । आपके खूबसूरत आत्मा को शांति मिले ।


वाजिद खान के निधन पर प्रियंका चोपड़ा ने शोक जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार।एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहते थे।बहुत जल्द चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना।आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।

संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट कर शोक जताया , साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं।अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे।वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं हैरान और टूट गया हूं।
इसके अलावा भी फिल्म जगत के लोग शोक जाहिर कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *