मुरलीगंज में गुरूवार को 4 नए कोरोना संक्रमित,बिहार में आंकड़ा 48 हजार के पार

बिहार में कोरोना संक्रमण बहुत ही खतरनाक होता जा रहा हैं । राज्‍य में हर दिन हजारों की संख्‍या में नए कोरोना संक्रमित की पहचान हो रही हैं। बिहार में कुल संक्रमितों की संख्‍या अब 48001 हो गयी हैं। राज्‍य भर में कुल 285 लागों को COVID-19 के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी हैं।

इधर मुरलीगंज में भी कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में तेजी से इजाफा होने लगा हैं। मुरलीगंज पीएचसी से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुरूवार को 4 लोगों का रिपोर्ट पाजीटीव आया हैं। मुरलीगंज पीएचसी में रैपिड एंटीजन किट से 25 लोगों के सैम्‍पल की जांच हुई थी।

कारोना संक्रमितों में 3 लोग नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 8,10 तथा 11 के एवं 1 लोग पकिलपार के रहने वाले हैं । सभी को होम आइसोलेसन में रखा गया हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम इन लोगों की प्रतिदिन स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण करेगी।

बता दे क‍ि मुरलीगंज में रैपिड एंटीजन किट से जांच रविवार 26 जुलाई से प्रारंभ हुई हैं। अब तक कुल 133 लोगों की इससे जांच हुई है जिसमें कुल 7 लोग का रिपोर्ट कोरोना पाजिटीव आया हैं। जांच में तेजी के कारण मुरलीगंज में भी कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं।

जहां तक कोरोना टेस्टिंग की बात है तो बिहार में प्रतिदिन 20 हजार टेस्‍ट का लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया हैं। विगत 24 घंटे में कुल 20801 सैम्‍पल की COVID-19 की जांच हुई हैं। बिहार में अब तक कुल 31673 मरीज कोरोना वायरस से रिकवर हुए हैं। बिहार में कुल रिकवरी प्रतिशत 65.98 हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *