अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, MHRD मंत्री रमेश पोखरियाल का बड़ा ऐलान

कोरोनावायरस के महामारी के कारण पिछले दो महीने से भी अधिक समय से लॉकडाउन के कारण स्‍कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। स्‍कूल खोलने की राज्‍य सरकार की तैयारी के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने आखिरकार एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि स्कूल अगस्त के बाद फिर से खुलेंगे।

बता दे क‍ि भारत सरकार द्वारा जारी हुए गाइडलाईन के अनुसार शिक्षण संस्‍थान को खोलने का फैसला छात्र,अभिभावक ,शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन के फीडबैक के आधार पर लिया जाएगा। जिसके बाद बिहार सरकार जूलाई से स्‍कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी हैं।

कुछ रिपोर्टस के अनुसार बताया गया है क‍ि जुलाई में स्कूल -कॉलेज 30% उपस्थिति के साथ सरकार खोलने की तैयारी कर रही हैं। जिसके बाद अधिकतर अभिभावक इसके पक्ष में नहीं है क‍ि अभी स्‍कूल खोला जाए। ज्‍यादातर परेंटस का मानना है अगर अभी स्‍कूल खुलेगा भी तो हम अपने बच्‍चों को स्‍कूल नहीं भेजेगें ।

स्‍कूल खोलने को लेकर कुछ दिन से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संशय बनी थी । 3 जून को HRD मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि स्कूलों और कॉलेजों को 15 अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा।

इसे भी पढ़े –बिहार में जल्‍द खुलने वाले है स्‍कूल-काॅलेज, शिक्षा विभाग ने छात्रों-अभिभावकों से मांगा सुझाव

Source- India Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *