श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू,अभाविप ने भगवा ध्वज के साथ बाजार में किया भ्रमण

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन कर श्री राम मंदिर की आधारशिला रखी । जो सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के साथ ही देश के हिंदुओं का 500 साल पुराना सपना साकार हो गया। यह बहुत ही ऐतिहासिक और खुशी का पल हैं।

अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास का प्रभाव बिहार में भी देखने को मिला। यहां के लोग भी राममय दिखे । सभी इस खुशी के समय मे अपनी श्रद्धा भक्ति जाहिर कर जश्‍न मनाया ।

इस अवसर पर मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर शहर में अभाविप और विहिप कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लेकर बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से आह्वान किया की संध्या समय अपने घरों में कम से कम 11 दीप जलाकर शिलान्यास महोत्सव मनाऐं।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू सनातन ने कहा कि 492 साल के तपस्या के बाद यह अवसर मिला मिला है। जिससे भारतवासी अपने गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

वहीं बजरंग दल जिला संयोजक अमित विहारी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में पूरे शहर में बजरंग दल के द्वारा भगवा ध्वज लगाया गया है। शहर का गली गली भगवामय बना हुआ है।

इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री रूपेश कुमार, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रकाश भगत, राजन राज, विकास भार्गव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *