लॉकडाउन 4.0 का ऐलान : यहाँ जाने क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

भारत में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप के कारण 54 दिनों से चल रही लॉकडाउन को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है . लॉक डाउन का चौथा चरण(लॉकडाउन 4.0) 18 मई से 31 मई तक लागु रहेगा । गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है ।

लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइंस के महत्वपूर्ण बिंदु

स्कूल, कॉलेज, सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी ।

मेट्रो- रेल सेवाओं पर रोक जारी रहेगी।

सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे.

सभी सार्वजनिक धार्मिक स्थान बंद रहेंगे. धार्मिक बैठकों पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रहेगी यहां सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी और ई-कॉमर्स के जरिए भी जरूरी सामान ही मंगवाया जा सकेगा

होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे.होम डिलीवरी की इजाजत होगी.

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी.

ग्रीन जोन में एक ही राज्य के अंदर बस, टैक्सी चलाने की इजाजत.

स्डेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे लेकिन दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी.

राज्यों की सहमति से अंतर-राज्यीय बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं.

सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी.

रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन राज्य सरकारें तय करेंगी.

शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते है .

दुकानों में 5 लोग से ज्यादा भीड़ जमा नहीं करेंगे

कोन सा बाजार या बाजारों में कोन सा दुकाने खुलेगी राज्य सरकारें तय करेगी

आपको बता दे की 24 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 21 दिनों के लॉक डाउन का घोषणा किये थे लेकिन लगातार कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होने के कारण 2 बार फिर से लॉक डाउन की अवधि बढ़ाना पड़ा ।

लॉकडाउन का पहला फेज 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच 21 दिनों का था । दूसरा चरण 15 अप्रैल से 3 मई जो की 19 दिनों का था . तीसरा चरण 4 मई से 17 मई के बीच अर्थात 14 दिनों का आज पूरा हो रहा है. आज फिर लोकडाउन का चौथा चरण का घोषणा किया गया 18 मई से 31 मई अर्थात 14 दिनों का होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *