रामपुर के घनी बस्ती में क्वारंटाइन सेन्टर चिन्हित किये जाने से ग्रामीण परेशान।

बाहर से आने वाले श्रमिकों को ठहरने के लिए मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के मध्य विद्यालय को क्वारंटीन सेन्टर चिन्हित किये जाने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ गयी है। रविवार को विद्यालय परिसर में समाजिक दूरी बनाते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर जिलाधिकारी से क्वारंटीन सेन्टर को घनी बस्ती से हटाने की मांग किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में घनी बस्ती के अलावे भी कई सरकारी भवन है। जहां प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की जा सकती है। जिसमें ग्रामीण द्वारा भी स्थानीय प्रशासन की भरपूर सहयोग की जाएगी। हलांकि ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय को क्वारंटीन सेन्टर बनाने के लिए चिन्हित किया गया है।

अगर जिलाधिकारी चाहे तो घनी बस्ती से दूर दूसरे भवनों को क्वारंटीन सेन्टर बनाने का निर्णय ले सकते हैं। जिससे आने वाले समय में ग्रामीणों के बीच संक्रमण फैलने की डर नही रहेगा। बैठक में बैजू यादव, अर्जुन यादव, जानेश्वर यादव, डॉ दीपक कुमार, टुनटुन यादव, ज्योतिष वर्मा, भगवान यादव, मंतोष यादव, अमित यादव, सोनू यादव, दिलीप यादव, प्रवीण यादव, विजेंद्र पासवान, प्रकाश झा, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *