मुरलीगंज पोस्ट डेस्क : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बिहार में कोरोना ने शनिवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. बिहार में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलने का नया रिकॉर्ड बन गया.राज्य में 145 नए मरीजों की पहचान की गई है. अब तक कुल आंकड़ा बढ़कर एक 1178 हो चुका है ।
भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 90,648 के पार हो चूका है. पिछले 24 घंटे में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 4800 संक्रमित की पहचान हुई है । देश में कुल 34224 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है और 2871 लोगो की कोरोना से मौत चुकी है ।
मालूम हो की कोरोना संक्रमण के मामले में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है । पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 11वे पायदान पे पहुँच गया है जो की बहुत ही चिन्ताजनक बात है ।
देश के साथ-साथ बिहार में भी लगातार मरीजो में इजाफा हो रहा है । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में कुल 45 हज़ार कोरोना सैंपल जांच हुए है जिसमे 1178 कोरोना से संक्रमित पाये गये है. जिसमे 7 लोगो की मौत भी हो चुकी है . लेकिन राहत की बात ये है कि राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 453 हो गई है |
मालूम हो की अन्य राज्यो से बिहार में प्रवासी मजदुर लगातार आ रहे है जिसके कारण राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी इजाफा हुआ है अब तक 454 दूसरे राज्य से संक्रमित होकर बिहार आये है ।
कोशी प्रमंडल में भी कोरोना संक्रमित की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है अब तक कुल 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है जिसमे सहरसा में 13, मधेपुरा में 16 तथा सुपौल में 11 लोगो की पहचान हुईं है ।
गौरतलब है की लॉकडाउन-3 का आज आखरी दिन है । 18 मई से अलग रंग रूप का लॉकडाउन-4 होगा जिसका नोटिफिकेशन आज 11 बजे आएगा. जिसमे पहले से ज्यादा छूट मिलने के आसार है ।






