BNMU EXAM CALENDER: BNMU ने सभी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया,अगस्‍त में होगी बीएड की परीक्षा

BNMU exam calender 2020

शुक्रवार को BNMU के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी की अध्यक्षता में अंगीभूत महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई । जिसमें नैक मूल्यांकन, शैक्षणिक गुणवत्ता,समय से परीक्षाफल देना सहित सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुआ ।

कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी ने कहा क‍ि यह विश्वविद्यालय हम सबों का है। हम सबों को मिलकर इसका विकास करना है। यह सच है कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। लेकिन जितना संसाधन है, उतने में ही हमें बेहतर काम करना है। हम सबों को विश्वविद्यालय के विकास में अपनी पूरी शक्ति लगानी है।

कुलपति डाॅ द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन नैक मूल्यांकन हेतु प्रतिबद्ध है। सभी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रभारी प्रधानाचार्य इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएँ। सभी टीम भावना से काम करें। नैक मूल्यांकन में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

चर्चा में आगे कुलपति ने कहा क‍ि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होते ही हमें उसका मूल्यांकन शुरू कर देना है।परीक्षा समाप्त होते ही तुरंत रिजल्ट देने का प्रयास करना है। साथ ही हमें मूल्यांकन एवं टेबुलेशन के दौरान ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि पेंडिंग हो ही नहीं।

बैठक में प्रस्तावित एकेडमिक कैलेंडर एवं  परीक्षा कैलेंडर( Bnmu exam calender) जारी किया गया। इसके अनुसार स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा 22 अगस्त से होगी। स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा 29 अगस्त से होगी। स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा 10 अगस्त से होगी।

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस), दिसंबर 2018 और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर, जून 2019 की परीक्षा 27 जुलाई से होगी।  

बीएड 2018-20 अंतिम वर्ष की परीक्षा अगस्‍त 2020 में प्रस्‍तावित है। तथा इसका परीक्षाफल अक्‍टुबर 2020 तक घोषित कर दी जाएगी । बीएड 2019-21 प्रथम वर्ष की परीक्षा नवंबर 2020 में प्रस्‍तावित है तथा इसका परीक्षाफल 2021 के जनवरी माह तक घोषित होने की संभावना है।

साथ ही कुलपति डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा मानकों को पूरा करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाचार्यों को निदेशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में सभी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। आगामी परीक्षाओं में परीक्षा  केंद्र बढ़ा दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को  ग्रुप में बांटा जाएगा। जरूरत के अनुसार गृह जिला में  सेंटर होगा।

इस बैठक में कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. के. पी. यादव, डाॅ. के. एस. ओझा, डाॅ. संजीव कुमार, डॉ. डी. एन. साह, डॉ. अनिलकांत मिश्र, डॉ. जगदेव प्रसाद यादव, डॉ. सिद्धेश्वर काश्यप, पीआरओ डाॅ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।

Input- bnmusamvad

इन्‍हें भी पढ़े – बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान ने BNMU के कुलपति से की वर्चुअल मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *