जन अधिकार छात्र परिषद मधेपुरा के BNMU अध्यक्ष अमन कुमार रितेश के अध्यक्षता मे आज कुलपति ज्ञानंजय द्ववेदी को नो सूत्री मांगो का एक सूची पत्र सौपा गया ।
कुलपति को ज्ञापन देने के बाद अमन कुमार रितेश ने बताया कि BNMU में संचालित UMIS पोर्टल शुरूआत से ही विवादों में रहा। इस पोर्टल के कारण ऑनलाइन मेघासुची में हेराफेरी का मामला सामने आता रहा है । जिसके लिये जाप छात्र परिषद लगातार विश्वविद्यालय में आंदोलन किया लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता रहा ।
उन्होंने अपने मांगो के बारे में बताया कि UMIS पोर्टल को बंद कर कोई वैक्लपिक व्यवस्था करायी जाय । UG तथा PG में नामांकन अप्लाई फीस कम किया जाए । विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी अंगीभूत कॉलेज में तृतीय एवम चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की अविलंब बहाली हो ।
साथ ही अगली मांगो के बारे मे बताया कि पीजी सत्र 2019-20 के नामांकन के लिए जारी मेघासूची में बहुत सारे मधेपुरा के छात्रो का नाम सहरसा कर दिया गया एवं सहरसा के छात्रों का नाम मधेपुरा कर दिया जिससे छात्रो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ,इसे जल्द से जल्द सुधार करवाया जाए ।
विश्वविद्यालय में एकल विन्डो की व्यवस्था जल्द हो ,PAT 2020 की परीक्षा जल्द आयोजित किया जाय । विश्वविद्यालय परिसर में शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था की जाए।
अपने मांगो मे आगे बताया कि BNMU के अधिसूचना 457/20 के तहत संविदा पर नियुक्त किये गये कर्मी को अविलंब हटाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व कुलपति अवधकिशोर रॉय के कार्यकाल मार्च 2020 से लेकर मई 2020 तक के सारे लिये गए निर्णय एवम निर्गत आदेशो की समीक्षा कर उसपर स्वेत पत्र जारी किया जाए।
ज्ञापन सौपते समय मौके पर जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू,निगम राज,सामन्त यादव,राजू कुमार मन्नु,रौनक,मनीष प्रेम आदि मौजूद थे।






