बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान ने BNMU के कुलपति से की वर्चुअल मीटिंग

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान के साथ भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय सहित चार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का मंगलवार को  पूर्वाह्न 11 बजे से विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा मीटिंग आयोजित हुआ। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गयी।

BNMU के कुलपति प्रो डॉ ज्ञानंजय द्वेवेदी ने अकेडमिक कैलेंडर, पेंडिंग परीक्षा, परीक्षा की प्रक्रिया, सत्र नियमितिकरण, नामांकन एवं पंजीयन प्रक्रिया के बारे में कुलाधिपति को बताया तथा इस पर आगे की प्रक्रिया के लिए विचार-विमर्श किया गया।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राज्‍यपाल श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में भी राज्‍य में छात्रों का भविष्‍य पूरी तरह सुरक्षित रहे इस बात को हर हालात में सुनिश्चित कराना चाहिए । राज्‍यपाल ने कहा एकेडमिक कैलेण्‍डर एवं परीक्षा  कैलेण्‍डर को नए रूप में तैयार करने कि आवश्‍यकता है।

राज्‍यपाल श्री चौहान ने कहा कि UGC के गाइडलाइन के अनुरूप सभी विश्‍वविद्यालयों को सरकारी निदेशों के अनुरूप सुव्‍यवस्थ्ति रूप से सोशल डिस्‍टेंसिंग के पालन करते हुए परीक्षाओं का आयोजन करना चाहिए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष परीक्षाओं और रिजल्‍ट का आयोजन एक निश्चित अविधि में पुरी करवानी चाहिए जिससे अगले शैक्षणिक सत्र के समय पर शुरू होने में कोई व्‍यवधान ना हो।

राजभवन पटना में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग में उनके अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रकाश, उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे। 

मधेपुरा में विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ ज्ञानंजय द्वेवेदी के अलावा डीएसडब्लू डॉ. अशोक कुमार यादव, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. नवीन कुमार, नोडल पदाधिकारी डाॅ. अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Image- bnmusamvad

इसे भी पढ़े –मधेपुरा जिले में खतरनाक हुआ कोरोना,फिर मिले 15 मरीज, बिहार का ग्राफ 5364 पर पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *