पीएम मोदी का संदेश पत्र को बिहार में हर घर तक पहुंचाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, आज से चलेगा महासम्पर्क अभियान

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने में पीएम नरेंद्र मोदी के पिछले एक साल के काम को घर-घर पहुंचाने के लिए बिहार BJP ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार से बीजेपी का महासम्पर्क अभियान 14 जून के तक चलेगा।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने संदेश पत्र जारी करते हुए कहा क‍ि आम लोगों के नाम लिखी गई संदेश को बिहार भाजपा एक करोड़ घरों में पहुंचाएगी। संदेश पत्र में किसान, व्यापारी सहित सभी क्षेत्रों में हुए कामों का उल्लेख है। बीजेपी इस मौके को बिहार चुनाव के पहले पूरी तरह भुनाने की कोशिश में जुटी है ।

संजय जयसवाल ने कहा कि मोदी सरकार की परंपरा रही है कि हर साल सरकार के काम काज का लेखा जनता के बीच पेश किया जाता है। पीएम मोदी खुद ऐसे मौके पर जनसंवाद करते रहे हैं लेकिन इस बार कोरोना संकट के बीच उनके संदेश पत्र को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्‍होंने बताया क‍ि यह संदेश पत्र को पूरे बिहार में बिहार में जिला से लेकर ग्रामीण स्तर तक घर-घर पहुंचने का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पीएम के संदेश वाले पर्चे को घर-घर जाकर बाटेंगे।

इसे भी पढ़े –
वर्चुअल रैली:बिहार में अमित शाह की चुनावी शंखनाद, बोले- लालटेन का जमाना गया,अब LED का दौर
बिहार बचा लो मौका है कैंपेन का पप्पू यादव ने किया शुरूआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *