पूरे बिहार में गुरूवार से मौसम बदलने वाला हैं। कुछ दिनों से चल रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार है । आज से बारिश की पूरी संभावना है ।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 48 घंटे में मानसून के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित होने की परिस्थितियां तेज हुई हैं। बुधवार दोपहर बाद रडार पर मिल रहे संकेतों के आधार दक्षिण- पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में लगभग सभी जगहों पर और बाकी अन्य जगहो पर हलकी बारिश होगी ।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना की स्थ्तिी गुरूवार तथा शुक्रवार को रहेगी । उसके बाद मानसून के प्रभाव से शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में झमाझम बारिश होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवके सिन्हा के अनुसार इस बार 13 जून को मानसून की पहली बारिश की शुरूआत पूर्णिया से होगी । इस बार मानसून का दस्तक सबसे पहले पूर्णिया मे होने की निर्धारित की गयी है।
कोसी क्षेत्र में भी दो दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मधेपूरा , सहरसा और सुपौल में भी बारिश की संभावना जतायी गयी है।






