मधेपुरा जिले में एक साथ 8 कोरोना के नए केस,बिहार का आंकड़ा 5583 पहुंचा।

कोरोना वायरस का प्रकोप देश-दुनिया के साथ बिहार में भी तीव्र गति से प्रतिदिन बढता जा रहा हैं । बिहार में कोराना संक्रमितों की संख्‍या अब बढ़कर 5583 पहुँच गया है। इस वायरस के कारण पुरे बिहार में 31 लोगो को अपनी जांन भी गंवानी पड़ी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के तरफ से बुधवार को पहले अपडेट में एक साथ 128 कोरोना संक्रमितों की पूष्टि हुआ हैं। जिसमें मधेपुरा के 8, और सहरसा के 2 मरीज शामिल हैं।

मधेपुरा में आज एक साथ 8 नए संक्रमित की पहचान हुई हैं। जिसमेंं ग्‍‍‍वालपाड़ा से 5 तथा चौसा, गम्‍हरिया और सिंहेश्‍वर से 1-1 लोग कोरोना पाजिटीव हुए हैं। सभी को JNKTMCH मधेपुरा के आइसोलेशन वार्ड में  शिफ्ट करवा दिया गया हैं।

मधेपूरा में कोरोना के आंकड़े

मधेपुरा जिले में कुल 122 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं । इस वायरस से 1 लोग की मौत हुई हैं। अच्‍छी बात ये है क‍ि अब तक 51 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक भी हो चुके हैं

कोसी प्रमंडल में कोरोना संक्रमित के आंकड़े

कोसी प्रमंडल में कोरोना संक्रमित की संख्‍या 388 हो गयी है । मधेपुरा से 122, सहरसा से 98 तथा सुपौल से 168 संक्रमित की पहचान हुई है। इन सब में थोड़ी अच्‍छी बात ये है कि मधेपुरा जिले से 51 सहरसा से 46 तथा सुपौल से भी 47 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं ।

ये भी पढ़े –
बिहार के सभी 38 जिलों में होगा COVID-19 टेस्‍ट-स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री
बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान ने BNMU के कुलपति से की वर्चुअल मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *