कोरोना वायरस का प्रकोप देश-विदेश के साथ बिहार में भी बहुत ही तेजी से प्रतिदिन बढता जा रहा हैं । बिहार में कोराना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 4000 के पार पहुँच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के तरफ से मंगलवार को पहले अपडेट में एक साथ 104 कोरोना संक्रमितों की पूष्टि हुआ हैं। जिसमें मधेपुरा के 8 और सुपौल के 2 मरीज शामिल हैं ।
मधेपुरा में आज एक साथ 8 नए संक्रमित की पहचान हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें डॉक्टर समेत कुछ स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। ये सभी लोग कुमारखंड पीएचसी में कार्यरत हैं । इस खबर से इलाके के लोग भयभीत हो गए हैं।
मुरलीगंज में आज फिर 59 वर्ष की महिला कोरोना से संक्रमित पायी गयी है।
बता दे कि 30 मई को कुमारखंड पीएचसी का एक डेटा ऑपरेटर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई था, जिसके बाद वहां के डॉक्टर समेत सभी स्वास्थ्यकर्मीयों का सेंपल जांच के लिए DMCH भेजा गया था ।
मधेपूरा में कोरोना के आंकड़े
मधेपुरा जिले में कुल 89 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं । इस वायरस से 1 लोग की मौत हुई हैं। अच्छी बात ये है कि अब तक 36 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक भी हो चुके हैं ।
कोसी प्रमंडल में कोरोना संक्रमित 200 के पार
कोसी प्रमंडल में कोरोना संक्रमित की संख्या 239 हो गयी है । मधेपुरा से 89, सहरसा से 67 तथा सुपौल से 83 संक्रमित की पहचान हुई है। इन सब में थोड़ी अच्छी बात ये है कि मधेपुरा जिले से 36 सहरसा से 46 तथा सुपौल से भी 24 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं ।






