कुमारखंड सहित मधेपुरा जिले में आज 10 नए कोरोना संक्रमित मिले, बिहार में आंकड़ा 3500 के पार

बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। हर दिन के साथ कोराना  वायरस संक्रमण का मामला तेजी से बढता ही जा रहा है। लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ हीं कोराना संक्रमितों की संख्‍या अब 3509 पहुँच गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के तरफ से शनिवार को पहले अपडेट में एक साथ 150 कोरोना संक्रमितों की पूष्टि हुआ हैं। जिसमें मधेपुरा और सहरसा के भी मरीज शामिल हैं ।

आज दोपहर के अपडेट में बताया गया है क‍ि मधेपुरा जिले से से 10 कोरोना के संक्रमित मिले है जिसमें कुमारखंंड से 3 नए मरीज, उदाकिशुनगंज से 3, तथा सिंहेश्‍वर,चौसा, बिहारीगंज, गम्‍हरिया से 1-1 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं।

मधेपुरा में कुल संक्रमितों की संख्‍या 62 हैं , जिसमें 36 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट चुके हैं ।

सहरसा में भी आज 3 नए संक्रमितों की पहचान हुई है जिसमें 3 पतरघट तथा 1 सत्तरकटेया प्रखंड के हैं । सहरसा में कुल 60 संक्रमित है जिसमें 24 लोग कोरोना से ठीक हुए है।

सुपौल जिले में कुल मिलाकर 60 कोरोना से संक्रमित हुए है , जिसमें 24 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया हैं।

कोसी प्रमंडल में कुल मिलाकर 182 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है । अच्‍छी बात ये है अब तक 84 लोग कोरोनावायरस को हराकर स्‍वस्‍थ्‍य भी हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *