कोसी में कोरोना का फैलाव तेज , बिहार में संक्रमितों की संख्या 1320 हुआ

देश भर में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है । अब तक भारत में 1 लाख के करीब संक्रमित हो चुके है । जिसकी वजह से आज लॉकडाउन 4.0 की घोषणा हुआ है जो 31 मई तक जारी रहेगा.

बिहार में भी कोरोना का कहर जारी है. रविवार को कुल 142 कोरोना पोजेटिव मिले है . जिससे कुल संख्या 1320 हो गयी है। आज 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, कुल संख्या रिकवरी की 475 हो गयी है।

स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने रविवार को चौथे अपडेट में 36 मरीजो के संक्रमित होने की पुष्टि किये है । जिसमे कोसी प्रमंडल के 8 मरीज के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है.

मधेपुरा के गम्हरिया और सिंघेस्वर से 1-1, सहरसा के कहरा से 2 मरीज तथा नरियार से 1 मरीज , एवं सुपौल के सदर ,निर्मली तथा पिपरा से 1-1 मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है .

सभी मरीजो के ट्रेवल हिस्ट्री तथा संक्रमित के कॉन्टेक्ट में आये लोगो के बारे में जिला प्रशासन जानकारी जुटाकर आगे की करवाई करेगी ।

अब तक मधेपुरा में कुल 18 , सहरसा में 16 और सुपौल में 14 मरीज कोरोना से संक्रमित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *