मुरलीगंज अंचल में तीन माह से खराब है यूपीएस व नेट, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर करीब तीन माह से यूपीएस व नेट सुविधा खराब है। जिस कारण से आरटीपीएस काउंटर पर बैठे ऑपरेटरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूपीएस के खराबी व नेट नहीं चलने से लोगों का प्रमाण पत्र बनना मुश्किल हो गया है। इन्वर्टर से बिजली आपूर्ति नहीं रहने के कारण कभी कभी काम ठप हो जाता है। दिनभर लोग विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों व आरटीपीएस से संबंधित कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं। जानकारी अनुसार पिछले करीब तीन माह से आरटीपीएस कक्ष में लगे इन्वर्टर खराब है। जिससे बिजली जाने के बाद कंप्यूटर बंद हो जाती है। इस कारण कार्य करने में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही कंप्यूटर के हार्ड डिस्क के खराब होने का भी डर रहता है। बताया गया कि नेट भी पिछले कई दिनों से सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। इस कारण भी कार्य करने में परेशानी आ रही है। आरटीपीएस काउंटर पर बैठे डाटा ऑपरेटर ने बताया कि इस बारे में अंचल अधिकारी को भी जानकारी दी गई है। इसके बावजूद अब तक ना तो यूपीएस ठीक करवाया गया है। ना ही नेट चालू करवाया गया है। हमलोग अपने निजी खर्च से नेट का उपयोग कर किसी तरह से लोगों का कार्य निपटाते हैं।

आईटी मैनेजर को यूपीएस ठीक करवाने हेतु बोला गया है। नया आवंटन भी यूपीएस के लिए आ गया है। जल्द ही यूपीएस लगवा दिया जाएगा।-

विजय प्रताप सिंह, आरओ मुरलीगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *