नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गयी है। स्थानीय बीएल इन्टर स्कूल में बनाए गए बज्रगृह में शुक्रवार को ईवीएम सीलिंग का कार्य किया गया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार व राजस्व पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह के देखरेख में टेक्नीशियन के द्वारा ईवीएम सीलिंग किया जा रहा था। ईवीएम सीलिंग का कार्य मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद पद के अभ्यार्थियो के समक्ष किया गया। एआरओ सह बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के 15 वार्डो में कुल 30 मतदान केंद्र बनाया गया है। कुल 90 ईवीएम सेट मतदान केंद्र के लिए तैयार है। अतिरिक्त 35 ईवीएम को भी तैयार कर रिजर्व मे रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी 26 दिसंबर के शाम तक प्रचार प्रसार कर सकते हैं। 28 दिसंबर को सभी 30 बुथो पर मतदान होगा। एआरओ ने बताया कि मतदान की तैयारी प्रक्रिया तेज है।






