बिग ब्रेकिंग : केपी कॉलेज समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत

मधेपुरा – पूर्णियां एनएच 107 पर केपी कालेज के समीप शनिवार की अहले सुबह अनियंत्रित कार की चपेट मे आने से दो व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कार मे सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन। बताया गया कि मृत दोनो व्यक्ती जोरगामा पंचायत के मीरगंज वार्ड 11 के निवासी है। टुन्ना पासवान, उम्र – लगभग (35), पिता – स्व. नागो पासवान जिसका मीरगंज रेलवे ढ़ाला के समीप घर है। वही दूसरा व्यक्ति छोटू कुमार उर्फ गोलू, उम्र – करीब (20), पिता – दिनेश ठाकुर है। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ो की भीड़ जमा हो गयी। घटना स्थल पर मृतक के परिजन भी पहुंच चुके थे। घटना से आक्रोशित लोगो ने सड़क पर शव रखकर घंटो मुख्य मार्ग को जामकर दिया।

पूरी खबर जल्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *