आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन शुक्रवार से प्रारंभ होगा। 24, 25 और 26 जून को मुरलीगंज नगर पंचायत के काशीपुर स्थित एलपीएम कॉलेज में अलग- अलग विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सेक्टोरियल जन सम्पर्क सचिव आचार्य प्रणवेशानंद अवधूत ने कहा कि आज मनुष्य में अशिक्षा, अंधश्रद्धा भाई -भाई प्रेम की कमी एवं मनुष्य और प्रकृति में सामंजस्य जैसे जीव, जन्तु पेड़ पौधे तथा प्राकृतिक संसाधनों का सही और अधिकत्तम उपयोग उसके रखरखाव एवं स्वस्थ सुखी जीवन,कृषि, समृद्धि एवं उन्नयन, प्रशिक्षण इससे जुड़े हुए विषय जो आनंद मार्ग प्रचारक संघ के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी द्वारा वर्ष में दो बार सेमिनार का आयोजन संभागीय स्तर से लेकर गांव स्तर तक किया जाता है। जैसे विषय है (1) साधना के चार स्तर – यतमान, व्यतिरेक, एकेंद्रीय वशिकार (2) सृष्टि का मूल कारण (क्षीरे सर्पिरिवार्पितम)(3)चक्रनेमी (मास्टर यूनिट) विश्व माॅडल प्रोजेक्ट, विश्व की आलोकवर्तिका तथा आनंद मार्ग विश्व व्यापी संस्था का एक रूप, इन विषयों पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के मुख्य प्रशिक्षक आचार्य कल्याणमित्रानंद अवधूत द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए जायेंगे। तथा शहर की शान्ति के लिए योगासन, कालेज में वृक्षारोपण, तथा जनता में उसके प्रति चेतना,जल बचाव, नगर कीर्तन,भजन, ध्यान, आध्यात्मिक प्रवचन, बुक प्रदर्शनी इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक आचार्य वज्रदत्तानंद अवधूत एवं भुक्ति समिति मधेपुरा हैं। पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, अररिया तथा बेगुसराय जिले से सैकड़ों लोग सेमिनार में सम्मिलित होंगे।






