मोबाइल छिनतई के दौरान युवक के ऊपर चली गोली, खोखा बरामद

मीरगंज-रतनपट्टी सड़क में मंगलवार को करीब दस बजे एक दिव्यांग युवक से मोबाइल छिनतई के विरोध करने पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान उक्त युवक बाल बाल बचे। थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। बताया गया कि रतनपट्टी निवासी अमित कुमार दास मंगलवार को ट्यूशन कर मीरगंज रतनपट्टी रोड से घर जा रहे थे। अमित ने आवेदन में बताया कि बाइक सवार हथियार से लैस दो बदमाशों ने मोबाइल छिनने का प्रयास किया। विरोध कर भागने के क्रम में बदमाशो ने मेरे ऊपर गोली चला दिया। लेकिन गोली मेरे दाएं पैर के बगल से निकल गयी। हम बाल बाल बचे। स्थानीय लोगों को आते देख बदमाश रतनपट्टी की तरफ भाग गए। इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि इस सड़क में आए दिन छिनतई व लूटपाट की घटना बढ़ गई है। इस बाबत मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *