मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा स्थित भाजपा शक्तिकेन्द्र पर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
मौके पर उपस्थित मुरलीगंज पूर्वी भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारतीय इतिहास में उनकी छवि एक कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व वाले ऐसे इंसान की है जो अपनी मृत्यु के इतने वर्षों बाद भी अनेक भारतवासियों के आदर्श और पथप्रदर्शक हैं।
इस अवसर पर महामंत्री ज्योतिष वर्मा, आईटी सेल संयोजक सागर झा, मंडल उपाध्यक्ष दयानंद झा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, अजय वर्मा ,पप्पू पासवान, एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।






