मुरलीगंज: पीएम मोदी के संदेश पत्र को घर-घर तक पहुंचाने को लेक‍र बीजेपी नेताओं की हुई बैठक

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जोरगामा शक्तिकेन्द्र में भारतीय जनता पार्टी मुरलीगंज पूर्वी क्षेत्र की बैठक मनोज कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ० रविन्द्र चरण यादव उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनोज मंडल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पीएम नरेंद्र मोदी के पिछले एक साल के काम को आम लोगों तक संदेश पत्र को घर-घर पहुंचाने के लिए चर्चा की गई। उन्‍होंने बताया क‍ि संदेश पत्र में किसान, व्यापारी सहित सभी क्षेत्रों में हुए कामों का उल्लेख है।

संदेश पत्र को शक्तिकेन्द्र से लेकर ग्रामीण स्तर तक घर-घर पहुंचने का अभियान चलाया जाएगा। जिससे लोगों तक मोदी 2.0 के 1 साल में हुए कामों को जान सके। कोरोना संकट के बीच बीजेपी का लोगों से संपर्क कर संदेश पहुचाना पार्टी के लिए बहुत ही अच्‍छा कदम हैं।

बैठक में महामंत्री ज्योतिष वर्मा, सुभाष सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद पौद्दार, लड्डू ठाकुर, हरेराम शाह, केशव कुमार, राजकुमार साह, बबलू पासवान ,रूपेश कुमार, गौरव कुमार, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष बबलू पासवान, पिंटू कुमार, आईटी सेल संयोजक सागर झा,आनंद कुमार,दयानन्द झा,सल्लो साह, अजय वर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *