आधी रात को अचानक आग लगने से घर, मवेशी सहित लाखो की संपति नष्‍ट

मुरलीगंज

प्रखंड क्षेत्र के बलुआहा नदी के पश्चिम साइड स्थित रामपुर वार्ड 8 में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। जबकि 10 बकरी के जलने से मौत हो गई वहीं 4 बकरी बुरी तरह से झुलस गए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार के मध्य रात्रि लगभग 12 बजे अचानक आग लगने से तीन लोगों का पांच घर जलकर राख हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थी क‍ि रामपुर वार्ड 8 निवासी रघु मुखिया, शंभु मुखिया व रवेन मुखिया के घर तथा घर मे रखे नगदी, बर्तन, फर्नीचर, एवं 10 बकरी जलकर राख हो गया।

बताया गया क‍ि लाखों की संपत्ति आग की लौ में समा गया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मंगलवार सुबह से ही लोगों का घटनास्‍थल पर भीड़ जमा होने लगा ।

वहीं जानकारी मिलने के बाद राजद के प्रदेश महासचिव ई. प्रभाष व जाप के छात्र नेता अमित कुमार ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, व उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *