मुरलीगंज में एक ही रात सात घरो को चोरो ने बनाया निशाना

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी पंचायत में रविवार की रात एक साथ सात घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

जिसमें वार्ड सात जमुआन टपड़ा में जयप्रकाश पासवान, सदानंद पासवान, घोलट पासवान एवं वार्ड 16 रजनी मिलिक में पप्पू यादव, विष्णुदेव यादव, जनार्दन दास, दिलीप दास के घरो को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं।

वही पीड़ित जयप्रकाश पासवान ने बताया कि खेती की सिचाई के लिए मशीन खरीदने हेतु ससीएनएल और समास्ता नन बैंकिग से तीस तीस हजार रूपया लोन लिया था। जिसमें चोरों ने नगद 42 हजार रूपया एवं आवश्यक कागजात चुरा लिया।

वही सदानंद पासवान के घर से 25 हजार नगद रूपया एवं सोने चांदी के जेवरात व आवश्यक कागजात चोरी हो गयी। दूसरी ओर विष्णुदेव यादव के घर से नगद 42 सौ रूपया एवं सोने चांदी के जेवरात व अावश्यक कागजात की चोरी हुई है।

सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह एएसआई राकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारो से पूछताछ कर जानकारी लिया। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि सात घरों में चोरी की घटना हुई हैं। जिसमे तीन घरों में चोरों ने नगद रूपये भी चुराये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *