आम बजट निराशाजनक : अमित

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट को निराशाजनक करार देते हुए जन अधिकार छात्र परिषद के मुरलीगंज प्रखंड उपाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यह गरीब विरोधी और अमीरों के लिए बनाया गया बजट है।

ये बजट आम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रहा है। देश के युवाओं को इस बजट से काफी उम्मीदें थी।

उन्होंने कहा कि विशेष कर बिहार में जहां युवा आबादी का करीब आधा हिस्सा है ऐसे में जब रोजगार सृजन का माहौल बनता नहीं दिख रहा हो तो उन्हें भी बहुत निराश हुई है।

निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए इस बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोइ व्यवस्था नहीं है, किसानों के लिए ऊपरी मेक अप की बातें तो बहुत हुई मगर सरकार फसलों का वाजिब दाम तक नहीं दे रही है।

जो थोड़ा बहुत कुछ लोगों को मिला भी वह समय पर नहीं मिला जिससे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों के साथ मजाक है बजट इस लिहाज से भी निराशाजनक है की इसमें बढ़ती महंगाई से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं दिखती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *